100 मीटर दौड़ में रेणु, 800 मीटर में अंजलि प्रथम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता खेलपथ संवाद कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण की कुरुक्षेत्र शाखा की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो महाप्रबंधक हरप्रीत कौर ने किया। इसमें रस्साकसी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। जीएम ने कहा कि महिला खिलाड़ी- कुरुक्षेत्र शाहबाद की रानी रामपाल, नवनीत कौर, नवजोत कौर सहित अन्य हॉकी .......

एटीके मोहन बागान ने जीता आईएसएल का खिताब

सुनील छेत्री की बेंगलुरु टीम को पेनल्टी शूट में 4-3 से हराया खेलपथ संवाद पणजी। एटीके मोहन बागान ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल 2023) का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल में सुनील छेत्री की टीम बेंगलुरु एफसी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हरा दिया। मोहन बागान ने पहली बार आईएसएल का खिताब जीता है। गोवा में शनिवार को खेले गए मैच.......

'गोल्डन गर्ल' मानसी नेगी का छलका दर्द

उत्तराखण्ड सरकार से कहा- मुझे नौकरी चाहिए खेलपथ संवाद देहरादून। सरकारें खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की बातें तो करती हैं लेकिन जमीनी हकीकत खिलाड़ी से कोसों दूर होती है। उत्तराखंड के चमोली के एक छोटे से गांव से निकली एथलीट मानसी नेगी ने प्रदेश को कई पदक दिलाए लेकिन आज वह खुद एक नौकरी तक के लिए तरस रही है। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में जो भावनात्मक बातें लिखीं उससे मन दुखी हो जाता है। सरकार से प्रोत्साहन न मिलने के कारण ही मानसी पंजाब की.......

उत्तर प्रदेश में स्थापित होगा राज्य खेल प्राधिकरण

खिलाड़ियों का कराया जाएगा स्वास्थ्य बीमा खेलों को बढ़ावा देने को कैबिनेट ने खेल नीति-2023 को दी मंजूरी खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए धुंआधार घोषणाएं हो रही हैं। योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने खेल नीति-2023 को मंजूरी दे दी है। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य खेल प्राधिकरण स्थापित किया जाएगा। इसका मकसद एक ऐसा स्पोर्ट्स ईको सिस्टम स्थापित करना है, जिससे ओलम्पिक व अंतरराष्ट्रीय स्तर की ख.......

खेलों में हौसले व लगन से ही जीतना सम्भव: द ग्रेट खली

रुचि भट्ट ने जीती 200 और 400 मीटर रेस खेलपथ संवाद अम्बाला। जीएमएन कॉलेज अम्बाला छावनी में 53वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बतौर पधारे अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली ने कहा कि खेलों में हौसले और लगन से ही जीतना सम्भव है। उन्होंने कहा कि जीएमएन काॅलेज खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है जोकि अच्छी बात है। द ग्रेट खली ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में कुछ .......

बीएससी की छात्राओं ने जीती खो-खो प्रतियोगिता

छात्र वर्ग में फिजिकल एजूकेशन ने मारी बाजी खेलपथ संवाद प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज मैदान पर बुधवार को खो-खो प्रतियोगिता में जोरदार मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में बीएससी की छात्राओं और फिजिकल एजूकेशन सेकेंड ईयर के छात्रों ने खिताबी सफलता हासिल की। खो-खो प्रतियोगिता में सात टीमों ने प्रतिभाग क.......

कुश्ती विवाद पर अकेले पड़ते दिख रहे बजरंग और विनेश

कई पहलवानों ने एशियन चैंपियनशिप के लिए दिया ट्रायल रवि दहिया चोट लगने के चलते बेंगलूरू में करा रहे उपचार खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में शुरू हुई लड़ाई में अब ओलंपियन बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं। इस लड़ाई में अब तक साथ रहे कई पहलवानों ने प्रतियोगिताओं के बहिष्कार की बात कहने के बाद एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल देकर देश के लिए अपना.......

महिला पॉवरलिफ्टिंग में कालीकट विश्वविद्यालय का दबदबा

तीन स्वर्ण सहित चार पदक जीते दूसरे स्थान पर राजस्थान की सिंघानिया यूनिवर्सिटी रही खेलपथ संवाद धर्मशाला। इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में खेली गई आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। चार दिन तक चली प्रतियोगिता में 47, 52, 57, 63, 69, 76, 84 और 84 प्लस भार वर्ग के मुकाबले हुए। इस दौरान केरल की यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट ने 47, 63 और 69 भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि 76 भार वर्ग में काल.......

बदलाव का प्रतीक हैं खेलकूद प्रतियोगिताएं: कंवरपाल गुर्जर

अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता खेलपथ संवाद पंचकूला। हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा देश का पहला प्रदेश है जिसे तीसरी बार अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हुआ है। हरियाणा की भूमि उसके युवाओं के जोश के लिए जानी जाती है। खेल-कूद प्रतियोगिताओं का यह महाकुंभ देश और प्रदेश में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। कंवरपाल गुर्जर शनिवार को पंचकूला सेक्टर-3 स्थित ताऊ देव.......

यशवीर ने जीती 1500 मीटर दौड़

फरीदाबाद में सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ खेलपथ संवाद फरीदाबाद। सांसद खेल महोत्सव-टू फरीदाबाद का रंगारंग आगाज हुआ। वहीं सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सांसद खेल महोत्सव-टू का विधिवत शुभारम्भ किया। महोत्सव में जूनियर और सीनियर विंग के लड़के व लड़कियों के वर्ग के लगभग छह हजार खिलाड़ी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर 15 सौ मीटर की दौड़ भी आयोजित की गई। इसमें प्र.......